{"_id":"4d7d92ed905ac29bd3e11a88f7706998","slug":"high-price-low-grain-fair-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा कीमत, कम अनाज पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा कीमत, कम अनाज पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
मानक से अधिक कीमत लेकर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए महेवाघाट के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को गांववालों ने आकर मंझनपुर तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच का आदेश दिया है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के महेवाघाट के रहने वाले भगौती प्रसाद, मथुरा प्रसाद, बच्चालाल, राजेंद्र प्रसाद, सत्य नारायण, चंद्रभान, पीताम्बर लाल, राजेश कुमार, मुनिया देवी, सुमित्रा देवी, शिवकली, बिन्दू, अलका देवी, छेदीलाल, नत्थू आदि ने बताया कि उनके गांव में स्थित सस्तेदर के अनाज की दुकान का संचालक मनमानी पर उतारू है। ग्रामीणों की मानें तो वह दूसरे-तीसरे महीने खाद्यान्न का वितरण करता है।
इस दौरान लोगों से निर्धारित कीमत से अधिक की वसूली की जाती है। साथ ही घटतौली की जाती है। आरोप है कि इसका विरोध करने पर कोटेदार और उसके परिवार के लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। लोगों को अनाज देने से मना कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोटेदार की मनमानी से त्रस्त गांववालों ने मंगलवार को मंझनपुर तहसील आकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर कोटेदार की मनमानी से निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को शिकायत की जांच करके तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।