{"_id":"5e08ef5f8ebc3e87c56e9fce","slug":"health-of-people-tested-in-camp-at-kasenda-kaushambi-news-ald264284382","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसेंदा में शिविर में जांची गई लोंगों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसेंदा में शिविर में जांची गई लोंगों की सेहत
विज्ञापन
कसेंदा में जांची गई लोगों की सेहत
चायल। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के कसेंदा गांव में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज जनपद के झलवा स्थित एमजीएम ट्रस्ट के डॉक्टरों की टीम ने लोगों की सेहत जांची। साथ ही मुफ्त दवा भी दी गई।
एमजीएम सेवा ट्रस्ट की डॉक्टर पुष्पा पाल के नेतृत्व में महिलाओं, बच्चों और युवतियों के साथ बुजुर्गों का भी इलाज किया गया। कैंप में एसआरएन अस्पताल प्रयागराज से आए न्यूरो सर्जन डॉक्टर एनएन गोपाल ने करीब 80 मरीजों की जांच की। बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश पांडेय ने करीब 20 बच्चों का इलाज किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम ने सौ से अधिक महिलाओं का परीक्षण किया। इस शिविर में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष तलत अजीम, डॉक्टर गुड्डू तिवारी, रंजीत, ज्ञानसिंह यादव, राधेश्याम यादव, सैफी, कैफी ऐमर आदि मौजूद रहे।