फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Headmaster suspended for premature closure of school, withheld salary of two teachers

वक्त से पहले स्कूल बंद करने पर हेडमास्टर निलंबित, दो शिक्षकों का रोका वेतन

Wed, 17 Nov 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for premature closure of school, withheld salary of two teachers
चायल बीआरसी के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की शिकायत लगातार बीएसए को मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीएसए प्रकाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सहित दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई विद्यालयों में खामियां मिलीं। जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

करीब ढाई बजे प्राथमिक विद्यालय सिरसी पहुंचे बीएसए को स्कूल बंद मिला। विद्यालय से बच्चे जा चुके थे। विद्यालय में सिर्फ एक शिक्षक उपस्थित थे, वह भी घर जाने ही वाले थे। बीएसए ने पूछताछ की और रजिस्टर देखा तो जानकारी हुई कि हस्ताक्षर बनाकर शिक्षक जा चुके हैं। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक देव कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही विद्यालय से जा चुके दो अन्य सहायक अध्यापकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया। इसके साथ ही सभी शिक्षकों से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं सोमवार को भी बीएसए ने चायल क्षेत्र के ही दर्जनों विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न विद्यालयों में गड़बड़ी मिली। जिस पर उन्होंने कई शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed