फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   He taught his daughter by setting up a vegetable cart and made her a topper, achieved third position in the di

UP Board: सब्जी का ठेला लगाकर बेटी को पढ़ाया और बनाया टॉपर, जिले में हासिल किया तीसरा स्थान

Fri, 25 Apr 2025 05:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भरवारी (कौशाम्बी)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवारी (कौशाम्बी) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 05:23 PM IST
सार

अगर कोई चाह ले तो वह गरीबी में भी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर टॉपर बना सकता है। नगर क्षेत्र के रहने वाले संजय ने यह सिद्ध कर दिया। ठेले पर सब्जी बेचकर अपनी बेटी को पढ़ाया और टॉपर बना दिया।

विज्ञापन
He taught his daughter by setting up a vegetable cart and made her a topper, achieved third position in the di
श्रेया कुशवाहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में टॉपर। - फोटो : संवाद।

विस्तार

अगर कोई चाह ले तो वह गरीबी में भी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर टॉपर बना सकता है। नगर क्षेत्र के रहने वाले संजय ने यह सिद्ध कर दिया। ठेले पर सब्जी बेचकर अपनी बेटी को पढ़ाया और टॉपर बना दिया।

विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के कोखराज के रहने वाले संजय कुमार ने में सब्ज़ी का ठेला लगाते हैं। संजय कुमार के तीन बच्चे हैं। अपने इसी छोटे से व्यापार से होने वाली आमदनी से वह परिवार पाल रहे हैं और बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। उनकी बेटी श्रेया कुशवाहा ने नगर स्थित श्री हुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसमें श्रेया कुशवाहा ने 95.50 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अंशिका को 600 में 573 अंक मिले हैं।
विज्ञापन


उसने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के साथ पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। वहीं परिजन भी खुशी से फूल नहीं समा रहे हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य जीवन लाल चौधरी, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार केसरवानी, लिपिक बृजेश कुमार त्रिपाठी, सुशील पटेल आदि ने छात्रा का मुंह मीठा कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed