{"_id":"8996e1167dd76a8ee61db6cb983e8edb","slug":"har-har-mahadev-coined-by-acclamation-bharwari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भरवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भरवारी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
भरवारी (कौशाम्बी)। कस्बे का माहौल इन दिनों पूरी तरह से शिवमय हो गया है। पुरानी बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग कार्यक्रम में कस्बाई और पड़ोसी गांवों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को डेढ़ लाख शिवलिंग का निर्माण किया गया। शुक्रवार को पूरी आस्था और विश्वास के साथ विधि-विधान से कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
बता दें कि सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। धर्म ग्रन्थों की मानें तो यह महीना भोले बाबा को अतिप्रिय है। इस महीने में पूजा करने से भगवान शंकर भक्त के ऊपर बेहद प्रसन्न भी होते हैं। वह भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। यही वजह है कि लोग सावन में भोलेबाबा की विशेष पूजा का आयोजन कराते हैं। इसी क्रम में भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 17 अगस्त से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम चल रहा है।
आचार्य दिनेश शांडिल्य जी महाराज की देखरेख में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में कस्बे के साथ ही आसपास गांवों की महिलाएं, पुरुष और युवा बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। लोग सुबह से शाम तक शिवलिंग का निर्माण करते हैं। इसके बाद रात को भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। आचार्य शांडिल्य जी महाराज ने बताया कि 23 अगस्त तक शिवलिंग निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद 27 अगस्त को पूरे कस्बे में शिव यात्रा निकाली जाएगी। फिर संदीपन घाट में शिवलिंग विसर्जन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।