फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Handle vicious robber climbed bike

शातिर बाइक लुटेरा हत्थे चढ़ा

Thu, 11 Dec 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 11 Dec 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Handle vicious robber climbed bike
मंझनपुर। द्वाबा में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को मंगलवार की रात मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने उसके पास से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद होने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि डेढ़ महीने पहले मंझनपुर पुलिस ने इसी गिरोह के सरगना और तीन अन्य सदस्यों को भी दबोचकर जेल भेजा था। बताया कि इस गिरोह के अभी कई और सदस्य फरार हैं। इनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने जिले में सक्रिय बाइक चोरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में मंगलवार की रात मंझनपुर पुलिस ने बाइक लुटेरो के गिरोह के एक शातिर सदस्य को ओसा चौराहे के समीप से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर दबिश देकर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलें भी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा सूरजभान निवासी केशवापुर है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया है कि वह और उसके गिरोह के अन्य सदस्य कचहरी परिसर, अस्पताल, तहसील परिसर, बाजार जैसी भीड़भाड़ इलाके से बाइकें पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस युवक ने यह भी बताया कि बाइकें चोरी करने के बाद उसे औने-पौने दाम में बेच दिया जाता है। एसपी के मुताबिक इसी गैंग के सरगना फहीम, उदित, सूरज और प्रमोद कुमार को 24 अक्तूबर को चोरी की 10 बाइकों के साथ गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है।

एसपी का दावा है कि मंगलवार की रात पकड़ा गया सूरजभान भी इसी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। चोरों का यह गिरोह कौशाम्बी और आसपास के जिलों से पिछले कुछ सालों में सौ से ज्यादा बाइकें पार की है। वहीं एसओ मंझनपुर राजेश सिंह ने बताया कि दबोचे गए युवक सूरजभान ने अपने कई और सदस्यों का नाम, पता बताया है। पुलिस गिरोह के इन सदस्यों की भी तलाश में जुटी है।


कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव का रहने वाला सूरजभान पैसे की लालच में छात्र से बाइक चोर बन गया। पढ़ाई छोड़ने के बाद जब वह मंझनपुर आया तो उसकी मुलाकात फहीम से हुई। दो से तीन हजार रुपये के लिए वह बाइक चोरी करने लगा और सक्रिय सदस्य बन गया। उसे क्या पता जरायम की जिस काली गली में वह निकल पड़ा है, वहां इस काले काम का अंजाम घातक ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed