{"_id":"6a0a0c266299aff5bd0dd6a5","slug":"handball-players-will-get-technical-and-fitness-training-in-the-summer-camp-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141573-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: समर कैंप में हैंडबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा तकनीक व फिटनेस प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: समर कैंप में हैंडबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा तकनीक व फिटनेस प्रशिक्षण
Mon, 18 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 18 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
मैदान में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी। स्रोत: कोच
कड़ा क्षेत्र स्थित एक निजी इंटर कॉलेज के मैदान में 1 जून से 15 दिवसीय हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। अब तक 40 बच्चों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया है। कैंप में खिलाड़ियों को हैंडबॉल की आधुनिक तकनीकों के साथ शारीरिक फिटनेस और अभ्यास का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हैंडबॉल कोच आर्यन ने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को खेल की नई तकनीक, पासिंग, डिफेंस, अटैक और टीम समन्वय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष फिटनेस अभ्यास भी कराए जाएंगे।
आर्यन ने बताया कि प्रतिभागियों की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी, जिससे सभी बच्चों को मैच खेलने का अवसर मिल सके। प्रदर्शन के आधार पर टॉप 12 खिलाड़ियों का चयन कर एक विशेष टीम तैयार कर कप्तान भी चुना जाएगा। कैंप के समापन पर जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में जिले की अन्य इच्छुक टीमें भी भाग ले सकेंगी, भले ही वे समर कैंप में शामिल न रही हों।