फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Half a dozen Pakistani citizens present in the district will be sent back

Kaushambi News: जनपद में मौजूद आधा दर्जन पाकिस्तानी नागरिक भेजे जाएंगे वापस

Fri, 25 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 25 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen Pakistani citizens present in the district will be sent back
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के रुख का असर जनपद में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में रिश्तेदारों से मिलने आए आधा दर्जन पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी खुफिया तंत्रों ने तेज कर दी है। इन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गोपनीय तरीके से चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बंटवारे के समय पाकिस्तान गए तमाम लोगों के रिश्तेदार भारत में आज भी रहते हैं। उनसे मिलने के लिए लांग टर्म और टूरिस्ट वीजा लेकर अक्सर पाकिस्तानी नागरिक जनपद आते रहते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जनपद के सरायअकिल, करारी, भरवारी, महगांव व देवीगंज आदि गांवों-कस्बों में पाकिस्तानी नागरिकों की रिश्तेदारी है।
विज्ञापन

फिलहाल, आधा दर्जन से अधिक पाकिस्तानी नागरिक अपने रिश्तेदारों के यहां आए हैं। कुछ तो लांग टर्म वीजा पर लंबे समय से रह रहे हैं। कई लोग यहीं शादी करके नागरिकता हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, अब तक इसकी मंजूरी विदेश मंत्रालय से किसी को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत का तेवर सख्त हुआ तो जिले के अधिकारियों ने भी यहां ठहरे हुए पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को खुफिया विभाग के साथ पुलिस अफसरों की गोपनीय बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed