फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gram Pradhan arrested in car with 22 kg ganja, two including a history sheeter absconding

Kaushambi : 22 किलो गांजा के साथ कार सवार ग्राम प्रधान गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर समेत दो फरार

Mon, 14 Apr 2025 06:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 06:23 PM IST
सार

सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम 22 किलो गांजा के साथ कार सवार कोटिया ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, साथ रहा ग्राम प्रधान का बड़ा भाई हिस्ट्रीशीटर बदमाश व रिश्तेदार समेत दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Gram Pradhan arrested in car with 22 kg ganja, two including a history sheeter absconding
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम 22 किलो गांजा के साथ कार सवार कोटिया ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, साथ रहा ग्राम प्रधान का बड़ा भाई हिस्ट्रीशीटर बदमाश व रिश्तेदार समेत दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी प्रधान के कब्जे से नगदी, मोबाइल,तमंचा व कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त उड़ीसा प्रदेश की नंबर लिखी इंडिगो कार भी बरामद करने का दावा किया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम उन्हें मुखबिर द्वारा इलाके में गांजा तस्करों के बारे में सूचना मिली। इस पर रात आठ बजे के करीब उपनिरीक्षक दिलीप सिंह,लालसाहब सिंह, सुशील कुमार शुक्ल और पुलिस बल के साथ कोटिया पावर हाउस के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उड़ीसा प्रांत की नंबर वाली एक इंडिगो कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कार सवार गेट खोलकर भागने लगे।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि,अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके दो अन्य साथी भाग निकले। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़ा गया युवक कोटिया गांव का ग्राम प्रधान राजेश कुमार पाल उर्फ सुग्गीलाल निकला। आरोपी का नाम पता जानने के बाद पुलिस ने इंडिगो कार की तलाशी ली तो डिग्गी में प्लास्टिक के थैलों में भरकर रखा हुआ 21 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रधान के पास से 58,300 रुपया नकदी, दो एंड्रायड मोबाइल फोन, तमंचा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अंधेरे में चकमा देकर भागने वाले दो आरोपियों में से एक पकड़े गए ग्राम प्रधान का बड़ा भाई व हिस्ट्रीशीटर बदमाश रामदास पाल और दूसरा चरवा इलाके के सैयदसरांवा का रिश्तेदार नन्हा पाल है। पुलिस उन दोनों की तलाश में भी जुटी हुई है। गांजा तस्करी में दबोचे गए प्रधान राजेश पाल उर्फ सुग्गीलाल के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed