{"_id":"edeab3086b9723d8f0bd42a56cdca488","slug":"giving-everyone-the-socialist-party-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी दे रही सबको विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी दे रही सबको विकास
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
हर्रायपुर। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने को समाजवादी पार्टी की ओर से 7 से 15 फरवरी तक ब्लाकवार जनसभाएं हो रही हैं। इसीक्रम में सोमवार को मूरतगंज के हर्रायपुर बाग में जनसभा हुई। इसमें पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा सबको विकास देने का काम कर रही है।
समाजवादी पार्टी की ओर जन-जन को प्रदेश सरकार की योजनाओं और अब तक किए गए विकास कार्यों की जानकारी देने को सोमवार को मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के हर्रायपुर में जनसभा हुई। इसमें पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने बताया कि समाजवादी पार्टी धर्म-जाति से इतर एक-एक व्यक्ति को विकास देने में विश्वास करती है। यही कारण है कि सरकार ने आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का संचालन कराया है।
एंबुलेंस सेवा को आमजन के लिए शुरू की गई ऐतिहासिक सेवा करार देते हुए उन्होंने कहा कि इससे हादसे के शिकार होने वालों को नया जीवन दिया जा रहा है। जबकि पहले इस तरह की सुविधा नहीं होने से घायलों को अस्पताल पहुंचने में देरी होती थी और वे इलाज के अभाव में सड़क पर ही दम तोड़ देते थे। उन्होंने किसानों की बीमा राशि दोगुना करने की प्रदेश सरकार की योजना की सराहना की।
विज्ञापन
जनसभा में मौजूद सिराथू विधायक वाचस्पति ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो साल के भीतर प्रत्येक जिला मुख्यालय को हाईवे से जोड़ने की योजना शुरू की है। इससे पिछड़े से पिछड़े जिले को भी नया विकास मिलेगा। सिराथू विधायक ने दावा किया कि दो साल के भीतर अखिलेश सरकार ने जितना विकास कार्य किया है। उतना देश के किसी अन्य राज्यों में नहीं किया जा सका है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, गुलाम हुसैन, इरफान, कैलाश चंद्र केसरवानी, भानु प्रताप यादव, हाजी अवैस हसन, इजहार हुसैन आदि मौजूद रहे।