फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl's death due to drowning in drain, friend's condition critical

नाले में डूबने से बालिका की मौत, सहेली की हालत गंभीर

Wed, 08 Jul 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Girl's death due to drowning in drain, friend's condition critical
नाले में डूबने से बालिका की मौत, सहेली की हालत गंभीर
विज्ञापन

अस्पताल में कराया गया भर्ती, पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बक्शी का पूरा गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बक्शी का पूरा गांव में मंगलवार शाम बरसाती नाले में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। जबकि सहेली की हालत गंभीर है। स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग की मौत से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो.रोकर हालत खराब हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। है।

बक्शी का पूरा गांव में बरसात का पानी निकालने के लिए नाला है। यह नाला कई गांवों से होकर यमुना में मिलता है। पिछले दिनों चकबंदी के दौरान नाले पर जगह.जगह बांध बना दिया गया। इसके पीछे मकसद था कि वर्षा का पानी संरक्षित किया जा सके। बक्शी का पूरा में भी बांध बनाया गया है। मंगलवार को गांव के गूंगा सरोज की बेटी पूनम देवी (12) सहेली सपना देवी (10) पुत्री श्रीनाथ के साथ बकरी चराने गई थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के अन्य बच्चे बांध में नहा रहे थे। इस पर पूनम और सपना भी नहाने के लिए नाले में उतर गईं। नाला गहरा होने के कारण दोनों डूबने लगीं। नाले में नहा रहे अन्य बच्चों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया तो चरवाहे मौके पर पहुंचे। पूनम और सपना को किसी तरह चरवाहों ने बाहर निकाला। हादसे में पूनम की मौत हो गई चुकी थी और सपना रुक.रुक कर सांस ले रही थी। आनन.फानन में सपना को चंपहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूनम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूनम पांचवीं की छात्रा थी। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद होने से वह बकरी चराने चली जाया करती थी। हादसे से पूनम की मां मीना की रो.रोकर हालत दयनीय हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि परिवार के लोग कहेंगे तो पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी जाएगी। फिलहाल चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed