फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl raped on the pretext of marriage, uproar

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, हंगामा

Sat, 03 Jul 2021 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, uproar
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहने वाली एक युवती ने शनिवार को बलीपुर टाटा पहुंच कर अपने प्रेमी के घर पर जमकर हंगामा किया। युवती का कहना है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ छह साल तक दुष्कर्म किया और फिर एक लाख 70 हजार रुपये लेकर कर गांव भाग आया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हंगामा कर रही युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना की शिकायत चरवा कोतवाली में की गई है।
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव पहुंची युवती का आरोप है कि यहां रहने वाला विजय तिवारी कई साल पहले दिल्ली में रोजगार करता था।
विज्ञापन

इस दौरान विजय ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद धोखे से प्रेमी ने 1.70 लाख रुपये लिए और गांव भाग आया। युवती का आरोप है कि जब उसने प्रेमी से फोन पर संपर्क किया तो उसने व उसके घरवालों ने उसके साथ गालीगलौज की। युवती के हंगामा करने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने समझाबुझाकर उसे किसी तरह शांत कराया। घटना की शिकायत चरवा कोतवाली में की गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed