{"_id":"5d7a9b6e8ebc3e014d6806bc","slug":"ganesh-utsav-kaushambi-news-ald2547183117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा दोआबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा दोआबा
विज्ञापन
ganesh utsav
- फोटो : KAUSHAMBI
करारी। दोआबा में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। बुधवार को करारी में मनाए जा रहे गणेश उत्सव के क्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेस किया।
नगर पंचायत कार्यालय में हर वर्ष गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कराकर एक सप्ताह तक गणेश महोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह शाम भक्तो की भीड़ पूजा पंडाल में उमड़ रही है। बुधवार को नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। जेनी, पिंकी, महक ने भक्ति कार्यक्रम में गणेश जी की आरती, राधा-कृष्ण की झांकी, शंकर जी का तांडव, काली जी का प्रोग्राम व देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में कथा वाचक पंडित अन्नू महराज का रोजाना भगवान लंबोदर को लेकर अमृतमयी प्रवचन हो रहा है। इस अवसर पर श्री गजराज नव युवक कमेटी के अध्यक्ष अंकुश गुप्ता, मनीष साहू, जयसिंह कुशवाहा, भाजपा नेता संजय जायसवाल, कपिल जायसवाल, पवन गुप्ता, नितिन जायसवाल, श्याम सुन्दर केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।
धूमधाम से गणेश प्रतिमा का हुआ विर्सजन
अजुहा। कस्बे में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का गुरुवार को धूमधाम से ससुर खदेरी नदीं में विर्सजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ लोगों ने कस्बे में शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर में स्थापित गणेश प्रतिमा के सामने विभिन्न कार्यक्रम कराए जा चुके हैं। आयोजक मनीष कुमार, अजय कुमार, देवेश कुमार, अभिषेक कुशवाहा, विमल कुमार आदि ने बताया कि एक सप्ताह तक गणेश उत्सव मनाया गया। इसके बाद गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद गजानन को बिदा दिया गया। इसी तरह वार्ड नंबर 12 सायरी माता चौराहा पर स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष बुधवार को पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का भक्तों ने प्रसाद छका। इस दौरान आयोजक शनी अग्रहरि, ननका वर्मा, सोनू, नानू, कुलभूषण केसरवानी, दिनेश वर्मा, दीनदयाल मनीष कुमार, राजू आदि लोग मौजूद रहे। दोनों कमेटियों के लोगों ने गुरुवार को प्रतिमाओं का विर्सजन कर दिया है। इसी कड़ा में जय मां गंगे कमेटी के तत्वाधान में स्थापित गणेश प्रतिमा का हनुमान घाट में विर्सजन किया गया। इस दौरान रामशरण पुजारी, प्रमोद निषाद, रवि, अमित, कल्लू, पवन, रंजीत सोनकर, अरविंद निषाद, विनोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।