फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   From cleanliness to development...plastic waste will be used for road construction

Kaushambi News: स्वच्छता से विकास तक...सड़क निर्माण के काम आएगा प्लास्टिक कचरा

Thu, 11 Jun 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
From cleanliness to development...plastic waste will be used for road construction
नेवादा ब्लॉक के पुरखास में लगा प्लांट। संवाद
प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में प्लास्टिक यूनिट मैनेजमेंट प्लान के तहत अभिनव पहल की जा रही है। प्लास्टिक कचरे को प्रॉसेस कर सड़क निर्माण सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। नेवादा ब्लॉक के पुरखास स्थित प्लांट में काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्वच्छता से विकास तक की सोच को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में चल रहे सफाई अभियानों के दौरान एकत्र सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को अलग कर शटरिंग मशीन की मदद से छोटे टुकड़ों में काटा जा रहा है। अब तक करीब सात कुंतल प्लास्टिक एकत्र किया जा चुका है। जैसे ही 10 टन प्लास्टिक इकट्ठा हो जाएगा, इसकी प्रॉसेसिंग शुरू कर दी जाएगी। प्लास्टिक को पिघलाकर सड़क निर्माण सामग्री में मिलाया जाएगा। कोलतार के विकल्प के तौर पर इसका इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पारंपरिक निर्माण सामग्री पर निर्भरता कम होगी। इस तकनीक को पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे जहां एक ओर प्लास्टिक कचरे का प्रभावी निस्तारण होगा, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और टिकाऊपन में भी सुधार आने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार सिल्वर कोटेड पॉलिथीन को रिसाइकल नहीं किया जा सकता, इसलिए उसे अलग रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह योजना ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ प्लास्टिक कचरे के पुन: उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लक्ष्य पूरा होने के बाद इससे बनी सड़कें अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल साबित होंगी।- अनिल कुमार, डीपीआरओ।

नेवादा ब्लॉक के पुरखास में लगा प्लांट। संवाद

नेवादा ब्लॉक के पुरखास में लगा प्लांट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed