{"_id":"635407bd76c9b91173711248","slug":"frauds-duped-bank-of-baroda-of-three-and-a-half-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud Case : जालसाजों ने बैंक ऑफ बड़ौदा को लगाया पौने तीन करोड़ का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud Case : जालसाजों ने बैंक ऑफ बड़ौदा को लगाया पौने तीन करोड़ का चूना
Sat, 22 Oct 2022 08:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 08:39 PM IST
सार
सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है 26 सितंबर 2019 से लेकर 26 दिसंबर 2019 के बीच समदा गांव के राजेश साहू सहित 83 लोगों ने दो करोड़ 78 लाख 58 हजार का ऋण लिया। इसके बाद ऋण की अदायगी नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
विस्तार
बैंक ऑफ बड़ौदा मंझनपुर से जालसाजों ने फर्जी अभिलेखों के सहारे दो करोड़ 78 लाख 58 हजार रुपये का कर्ज ले लिया। लंबे समय तक कर्ज की अदायगी नहीं होने पर बैंक अफसरों ने जांच कराई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। मामले में बैंक के सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है 26 सितंबर 2019 से लेकर 26 दिसंबर 2019 के बीच समदा गांव के राजेश साहू सहित 83 लोगों ने दो करोड़ 78 लाख 58 हजार का ऋण लिया। इसके बाद ऋण की अदायगी नहीं हो रही थी। कर्ज लेने वाले लोगों के अभिलेखों का सत्यापन कराया गया तो ज्यादातर फर्जी और कूटरचित मिले।
विज्ञापन
इतने बड़े फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर सहायक महाप्रबंधक ने बृहस्पतिवार को मामले की नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर वीके सिंह का कहना है मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।