{"_id":"62c7339532ae19696f742a74","slug":"fraud-case-filed-against-two-including-hdfc-s-manager-kaushambi-news-ald3367756101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी के मैनेजर समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचडीएफसी के मैनेजर समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के हटवा रामपुर मडूकी गांव के सेवानिवृत्त फौजी के खाते से करीब 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले की जानकारी होने पर फौजी के बेटे ने एचडीएफसी बैंक के मैनेजर व पॉलिसी करने वाले सीसीओ के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हटवा रामपुर मड़ूकी निवासी मनोज शुक्ला ने बताया उनके पिता प्रयाग नारायण सेना में थे। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मंझनपुर में है। इस दौरान उन्होंने मंझनपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में म्युचुअल फंड की पॉलिसी कराई। पॉलिसी में वह बराबर पैसा जमा कर रहे थे।
तीन साल पहले पिता का निधन हो गया। इस बीच जब वह पैसे की जानकारी के लिए एचडीएफसी बैंक पहुंचे तो पता चला कि खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। मनोज के मुताबिक जब उसके पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी है तो खाते से पैसा किसने निकाले? पॉलिसी में वह और उसकी दो नाबालिग बहने नामिनी हैं। उन्होंने पैसे नहीं निकाले। इस पर मनोज ने एचडीएफसी के तत्कालीन बैंक मैनेजर व सीसीओ के खिलाफ तहरीर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।