फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fourteenth police station of the district will be built in Kaushambi

Kaushambi : दोआबा में बनेगा जिले का चौदहवां थाना, नाम होगा संदीपन घाट, शासन ने दी मंजूरी

Wed, 14 Sep 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 08:21 PM IST
सार

Kaushambi police : जिले में महिला थाना को जोड़कर अभी तक कुल 14 थाने संचालित किए जा रहे थे लेकिन वर्ष 2021 में चायल सर्किल के पूरामुफ्ती थाने को प्रयागराज में शामिल कर लिए जाने से संख्या घट कर 13 हो गई थी।

विज्ञापन
fourteenth police station of the district will be built in Kaushambi
कौशाम्बी : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के 14 वें थाने को संचालित करने की मंजूरी शासन ने दे दी है। नया थाना चायल सर्किल के काजीपुर जुनैदपुर गांव में जीटी रोड के किनारे बनाया जाएगा। इस नए थाने का नाम संदीपन घाट होगा। इस थाने में सिराथू सर्किल के कोखराज और चायल सर्किल के चरवा थाने के अलग अलग 55 गांवों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन



जिले में महिला थाना को जोड़कर अभी तक कुल 14 थाने संचालित किए जा रहे थे लेकिन वर्ष 2021 में चायल सर्किल के पूरामुफ्ती थाने को प्रयागराज में शामिल कर लिए जाने से संख्या घट कर 13 हो गई थी। प्रयागराज जनपद में पूरामुफ्ती थाने के शामिल कर लिए जाने से कौशाम्बी जनपद के 23 गांवों को चरवा, पिपरी और कोखराज थाना क्षेत्रों में शामिल कर लिया गया था। इसके बाद से क्षेत्र में नया थाना बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन



चायल तहसील के काजीपुर जुनैदपुर गांव स्थित जीटी रोड किनारे थाने के नाम से भूमि आवंटित कर प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया था। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में प्रदेश भर में 18 नए थाना बनने की मंजूरी दे दी गई। इन 18 नए थानों में कौशाम्बी जनपद में स्थापित होने वाले संदीपन घाट का भी नाम है। शासन से नए थाने की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए थाने में शामिल होगी मूरतगंज चौकी, होंगे 55 गांव
नए थाना संदीपन घाट को अमली जामा पहनाने वाले अधिकारियों की माने तो इस नए थाने में पूरामुफ्ती कोतवाली से काटकर चरवा में शामिल किए गए 23 पुराने गांव और कोखराज के 32 गांवों को जोड़ा जाएगा। सिराथू सर्किल के कोखराज की मूरतगंज चौकी को चायल सर्किल के इस नए थाने में शामिल किया जाएगा। इस प्रकार यह नया थाना कुल 55 गांवों को जोड़कर संचालित किया जाएगा। 


क्या कहते हैं अधिकारी
चायल सर्किल में संदीपन घाट थाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है। थाने के लिए भूमि पहले से ही आवंटित है। जल्द ही काजीपुर जुनैदपुर गांव में संदीपन घाट नाम का नया थाना तैयार कर काम काज शुरू कर दिया जाएगा। - हेमराज मीना, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed