फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four dead including a fever-stricken railway worker

कौशांबी : बुखार पीड़ित रेलकर्मी समेत चार की मौत, लगातार हो रही मौतों से दहशत

Sun, 13 Nov 2022 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 07:44 PM IST
सार

चरवा क्षेत्र के रतगहा निवासी मान सिंह यादव (59) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। परिवार वालों की मानें तो दो दिन पहले अचानक उन्हें बुखार आया। इलाज के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Four dead including a fever-stricken railway worker
मौत - फोटो : file

विस्तार

बुखार पीड़ितों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी चायल क्षेत्र के अलग-अलग हिस्से में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक रेलकर्मी व दो महिलाएं भी शामिल हैं। लगातार हो रही मौतों से इलाके में दहशत और पीड़ित परिवारों में कोहराम है। मृतकों के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन



चरवा क्षेत्र के रतगहा निवासी मान सिंह यादव (59) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। परिवार वालों की मानें तो दो दिन पहले अचानक उन्हें बुखार आया। इलाज के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जहां रविवार की सुबह रेलकर्मी की मौत हो गई। इसी प्रकार चरवा कस्बे के शिव गुलाम का पूरा (पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर) निवासी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

उनका बेटा अमित मिश्रा (17) कुछ दिन पहले बुखार की चपेट में आया था। परिवार के लोग उसका स्थानीय निजी अस्पताल से इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार की सुबह अमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा डेंगू से संक्रमित था। प्लेटलेट्स कम होने के कारण इलाज के दौरान मौत हुई है।


मूरतगंज के हर्रायपुर निवासी पप्पू मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रीता देवी (28) चार दिन पहले बुखार से संक्रमित हुई थी। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह रीता ने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार उजीहिनी आइमा निवासी किरण देवी (27) पत्नी राजू एक सप्ताह पहले बुखार की चपेट में आई थी। परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। रविवार की सुबह इलाज के दौरान रीता ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed