फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former MP Bal Kumar Patel was stopped on the way, dodged the police and reached Nara village on bike

Kaushambi : रास्ते में रोके गए पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पुलिस को चकमा देकर बाइक से पहुंचे नारा गांव

Mon, 01 Sep 2025 03:17 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 03:17 PM IST
सार

अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, प्रदेश महासचिव रामसिंह वर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. पंकज पटेल को रविवार को प्रशासन ने धाता के अजरौली गांव जाने से रोक दिया।

विज्ञापन
Former MP Bal Kumar Patel was stopped on the way, dodged the police and reached Nara village on bike
अजरौली में पीड़ित परिवार के घर मौजूद पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल और कुर्मी महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, प्रदेश महासचिव रामसिंह वर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. पंकज पटेल को रविवार को प्रशासन ने धाता के अजरौली गांव जाने से रोक दिया। इनकी उदहिन के आगे नारा मोड़ के पास खागा सीओ से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया। इसके बाद पदाधिकारी रास्ता बदलकर बाइक से गांव पहुंच गए।

विज्ञापन


महासभा पदाधिकारी धाता क्षेत्र के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे लेकिन उदहिन गांव के पास फतेहपुर और कौशाम्बी पुलिस ने भारी फोर्स लगाकर सभी को रोक लिया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। जिस अमृत काल की बात की जा रही है, उसी में पटेल समाज के सैकड़ों लोगों की हत्याएं हुईं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने से रोकना मानवाधिकार का उल्लंघन है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल ने कहा कि शासन-प्रशासन आरोपी श्याम पांडेय को बचाने का काम कर रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसे धाता के सरकारी अस्पताल में विशेष उपचार दिया गया और थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक समाज के भाईचारे और अमन-चैन में बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान केशपाल की फरसे और कुल्हाड़ी से हत्या तथा दो किसानों वीरभान पटेल और रामलखन पटेल पर जानलेवा हमला प्रदेश की सबसे बड़ी हिंसात्मक घटना है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।

Former MP Bal Kumar Patel was stopped on the way, dodged the police and reached Nara village on bike
पुलिस से धक्का-मुक्की करते कुर्मी महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद।

पूर्व सांसद ने खागा सीओ बृजमोहन राय और थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह को हटाने की मांग की। इनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेश पटेल, रायबरेली जिला महासचिव दुर्गेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव नंदकुमार वर्मा, ललिता कटियार, जिलाध्यक्ष फतेहपुर मोहर सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सभी की गाड़ियों को पुलिस ने मौके पर ही रोक दिया। इसके बाद किसी तरह पुलिस को चकमा देकर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल समेत अन्य पदाधिकारी बाइक से अजरौली गांव पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार के दुख जाना और मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed