{"_id":"68a99a01d78a725a6607db73","slug":"former-chief-expressed-threat-to-his-life-from-mafia-atiq-henchmen-ig-sought-report-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : पूर्व प्रमुख ने माफिया अतीक के गुर्गों से जताया जान पर खतरा, आईजी ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : पूर्व प्रमुख ने माफिया अतीक के गुर्गों से जताया जान पर खतरा, आईजी ने मांगी रिपोर्ट
Sat, 23 Aug 2025 04:07 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 04:07 PM IST
सार
चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर सोनू कुमार ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। अतीक अहमद के गुर्गों से जान का खतरा बताते हुए सोनू कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर सोनू कुमार ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। अतीक अहमद के गुर्गों से जान का खतरा बताते हुए सोनू कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने एसपी से 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इसके पहले प्रयागराज के बारा विधायक भी इस मामले में एडीजी और एसपी को पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रमुख सोनू कुमार के पिता रामशरण की सात दिसंबर 2014 को पूरामुफ्ती थाना के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में नामजद सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। सोनू कुमार का आरोप है कि अतीक अहमद के गैंग का सदस्य जयप्रकाश दुबे ने प्रयागराज के शाहा उर्फ पीपलगांव स्थित उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायत पर जांच भी शुरू हो गई है। जयप्रकाश ही उनके पिता की हत्यारोपी है। ऐसे में उनको अब जान का खतरा है। वह अपने सहयोगियों से मिलकर साजिश कर सकता है। वहीं एसपी राजेश कुमार ने बताया पूर्व ब्लॉक प्रमुख की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच कर रिपोर्ट आईजी को देनी है।
विज्ञापन