फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   For crop cutting experiment, DM himself used sickle on the crop, honored the farmer

Kaushambi : क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के लिए डीएम ने खुद चलाया फसल पर हंसिया, किसान को किया सम्मानित

Fri, 04 Apr 2025 05:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 05:24 PM IST
सार

कौशांबी जिले की मंझनपुर तहसील के गौरा गांव में शुक्रवार को डीएम मधुसूदन हुलगी ने फसल कटाई प्रयोग (क्राफ्ट कटिंग एक्सपेरिमेंट) के लिए स्वयं हंसिया चलाया।

विज्ञापन

विस्तार

कौशांबी जिले की मंझनपुर तहसील के गौरा गांव में शुक्रवार को डीएम मधुसूदन हुलगी ने फसल कटाई प्रयोग (क्राफ्ट कटिंग एक्सपेरिमेंट) के लिए स्वयं हंसिया चलाया। किसान सुरेश के खेत में पहुंचकर सबसे पहले डीएम ने अन्नदाता को सम्मानित करते हुए अंग वस्त्र ओढ़ाकर माला पहनाया और लड्डू खिलाया। मौके पर मौजूद तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को नसीहत देते हुए डीएम ने कहा कि किसानों के साथ हमेशा सेवक की तरह ही व्यवहार करें।

विज्ञापन


खुद भूखे प्यासे रहकर सभी का पेट भरने वाले किसान हमारे भाग्य विधाता हैं। इस दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल कटाई प्रयोग के दो नमूने में 23.290 किलोग्राम और 20.460 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। इस मौके पर एसडीएम अजेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर संतराम, लेखपाल संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश कुमार यादव, कानून को बसंत कुमार, फसल बीमा जिला समन्वयक योगेश वर्मा सुधीर सिंह आदि के साथ तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed