फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five members of Zafar gang killed in beating of villagers arrested

ग्रामीणों की पिटाई में मारे गए जफर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Five members of Zafar gang killed in beating of villagers arrested
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप व सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात कोटिया पॉवर हाउस के पास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह जफर आलम गैंग के सदस्य हैं। जफर को पिछले दिनों पिपरी के मीरपुर में ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला था।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा ने बताया सरायअकिल इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा और एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह शुक्रवार रात गश्त पर थे। इस दौरान कोटिया पॉवर हाउस के पास पांच संदिग्ध दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से दो तमंचे व कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रयागराज के अकबरपुर निवासी मो. शहनवाज, मो. हसन, करैली के समीर, एहतेसाम व भावापुर के महेंद्र केसरवानी के रूप में हुई। एसपी ने बताया गैंग के सभी सदस्य इलाके में लूट, छिनैती व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्यों ने क्षेत्र में की गई कई घटनाओं को कुबूला है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक बाइक व 85 सौ नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया कि वह पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके के जफर आलम के साथ घटनाओं को अंजाम देते थे। जफर को पिछले दिनों मीरपुर गांव में ग्रामीणों ने पीट कर मार डाला था। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed