फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five crooks caught in an encounter

मुठभेड़ में पांच बदमाश पकड़े गए

Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five crooks caught in an encounter
Five crooks caught in an encounter - फोटो : KAUSHAMBI
मुठभेड़ में पांच बदमाश पकड़े गए
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से चोरी गए फोन और अन्य सामान समेत 12 लाख का माल बरामद
फतेहपुर के बदमाशों ने घटना को दिया था अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात सैनी बस स्टॉप के समीप मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया। बदमाशों के पास से करीब 34 मोबाइल, चार्जर, स्वाइप मशीन समेत 12 लाख का माल बरामद हुआ। बरामद सामान 13 नवंबर की रात सिराथू कस्बा स्थित मोबाइल शॉप से चुराया गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद थी।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी कमर ने एसबीआई के समीप मोबाइल शॉप व वेस्टर्न यूनियन (मनी ट्रांसफर) की दुकान खोल रखी थी। 13 नवंबर की रात दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने माल पार कर दिया। मामले में सैनी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कमर ने बताया था कि चोर दुकान से 150 मोबाइल सेट, एक लाख कैश व अन्य समान उठा ले गए थे। गुरुवार को ऑफिस में मीडिया से मुखातिब एसपी अभिनंदन ने बताया कि 21 नवंबर की भोर सैनी इंस्पेक्टर बीपी त्रिपाठी को पता चला कि सैनी बस स्टाफ के समीप कुछ बदमाश मौजूद हैं। इस पर उन्होंने इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी एसआई विजय कुमार यादव, हनुमान प्रसाद के साथ दबिश दी। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली अंतर्गत अमाव गांव निवासी मोहम्मद जीशान, आसिफ, अजीम खान, मोहम्मद शहनवाज और आमिर अली के रूप में हुई। बदमाशों के पास से 34 मोबाइल, आठ चार्जर, छह वायर केबल, स्वाइप मशीन, एक बैट्री, एक फाइन लैक्स मशीन, दो तमंचा बरामद हुआ है। इनकी कीमत करीब 12 लाख बताई जा रही है। बताया कि बदमाशों ने कुबूल किया कि सिराथू के कमर के यहां से उन्होंने यह सामान चुराए थे।
विज्ञापन

---
आखिर कौन है सीसीटीवी में दिखा दूसरा बदमाश
मंझनपुर। कमर के मोबाइल शॉप में 13 नवंबर की रात करीब तीन बजे दुकान के अंदर दो युवक चोरी करते दिखे। इसके दस मिनट बाद वह बाइक से भागे, जो पड़ोसी के यहां लगे कैमरे में भी कैद हो गए। पुलिस ने जिन पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया उसमें सिर्फ एक ही है जो सीसीटीवी में दिखा था। दूसरा बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। सीओ सिराथू रामवीर का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
त्योहार मनाने आए और दिया घटना को अंजाम
मंझनपुर। एसपी अभिनंदन ने बताया कि पकड़े गए सभी पांचों लोग सूरत (गुजरात) में छोटा धंधा करते हैं। पिछले दिनों वह त्योहार मनाने के लिए गांव आए थे। जीशान गैंग का सरगना है, उसी ने चोरी का प्लान बनाया। लालच में उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया।
---
पश्चिमशरीरा में भी की थी छिनैती
मंझनपुर। पुलिस के मुताबिक सैनी में मोबाइल शॉप पर हाथ साफ करने के बाद पकड़े गए बदमाश छिनैती भी करने लगे थे। 14 नवंबर को पश्चिमशरीरा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से चार हजार निकाल कर घर जा रही जीरा देवी के साथ बदमाशों ने लूट की थी। महिला का पैसा, पासबुक व जॉब कार्ड छीन लिया गया था। बदमाशों के पास से महिला का जॉब कार्ड और लूटे एक दो हजार रुपये भी बरामद हुए थे।
--
गुजरात से चुरा कर लाए थे बाइक
मंझनपुर। पकड़े गए बदमाशों के पास से जो दो बाइक मिली वह गुजरात से चोरी करके लाए थे। दोनों बाइकों में आगे व पीछे की तरफ अलग-अलग नंबर डालकर वारदात को अंजाम दिया जाता था।

---
लगेगा गैंगस्टर
मंझनपुर। एसपी अभिनंदन ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने चार रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला, मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा, पश्चिम शरीरा में महिला से छिनैती व चोरी की बाइक में नंबर की हेराफेरी करने जैसे चार मामले दर्ज कर जेल भेजा है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed