{"_id":"5c018743bdec2241563e4184","slug":"firing-mein-ghayal-mahila-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में घायल महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/मूरतगंज। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव में गुरुवार शाम हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल महिला की शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने फायर करने वाले की तलाश तेज कर दी है।
बेरुई निवासी रहमत उल्ला की बेटी इरफाना की गुरुवार को शादी थी। करारी इलाके के मझियावां गांव से बारात गई थी। बारात दरवाजे पर पहुंचते ही लड़की वाले बारातियों के स्वागत में लग गए। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। वर पक्ष से कार्यक्रम में शामिल होने गई मंझनपुर निवासी सल्मा पत्नी मो. आजूब को गोली लग गई। उसे पेट में गोली लगी थी। घायल महिला को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार शाम उसकी सांस थम गई।
इस पर पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। मामले में मृतका सल्मा के बेटे की तहरीर पर गुरुवार रात ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। पुलिस ने वीडियोग्रॉफर सहित दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल फायर करने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसआरएन चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फायर करने वाले को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।- प्रदीप रॉय-इंस्पेक्टर, सरायअकिल।