फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR on 11 in four cases of beating

पिटाई के चार मामलों में 11 पर एफआईआर

Thu, 08 Aug 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR on 11 in four cases of beating
पिटाई के चार मामलों में 11 पर एफआईआर
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा, सैनी, सरायअकिल और करारी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिटाई के चार मामलों में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटनाओं की जांच भी शुरू कर दी गई है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज निवासी महेंद्र पुत्र दुलारे ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो पांच अगस्त की सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी तरह सैनी के कानेमई गांव की उर्मिला पत्नी महेश ने बताया कि पांच अगस्त को पड़ोसियों ने पिटाई की थी। इस मामले में भी तीन आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी गई है। सरायअकिल के मवई गांव निवासी रमेश चंद्र की चार अगस्त हो पिटाई की गई थी। इसमें भी तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। करारी के मंगौरा गांव की महारानी देवी पत्नी ज्ञान की भी पांच अगस्त को पिटाई हुई थी। मामले में दो आरोपियों पर केस लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed