{"_id":"6939c9807d8779f43e04b90a","slug":"fir-lodged-against-former-headmans-husband-and-son-for-fraud-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-133434-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धोखाधड़ी में पूर्व प्रधान पति व बेटे पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धोखाधड़ी में पूर्व प्रधान पति व बेटे पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज
Thu, 11 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने पूर्व प्रधान पति और उनके बेटे पर ठगी और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें जमीन का सौदा करने के लिए पैसे दिए गए थे, लेकिन आरोपी अब जमीन का बैनामा नहीं कर रहे हैं। आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, मोहम्मदपुर असवां निवासी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि चरवा की पूर्व प्रधान के पति दीपक पांडेय व पुत्र हर्ष पांडेय ने उनसे एक जमीन का सौदा तय किया था। जुलाई 2025 में बयाने के तौर पर चार लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये खाते में दिया गया था।
करार हुआ था कि जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री कर दी जाएगी। आरोप है कि अब विपक्षी जमीन का बैनामा नहीं कर रहे हैं। अब गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनकी पिटाई भी की है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी दीपक पांडेय का कहना है कि विपक्षियों ने खुद उनके साथ मारपीट की है। अब फंसाने के लिए उनके खिलाफ गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।