फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR LODGE IN THANA

पूजा करने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 12 Mar 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 12 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली इलाके की किशोरी से शनिवार शाम पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई भी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने वारदात की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन



पिपरी क्षेत्र की एक किशोरी शनिवार शाम दीपक जलाने घर के पास बने धर्मस्थल गई थी। रास्ते में सूनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी युवक ने उसको दबोच लिया और पास के खंडहर में घसीट लेजाकर जोर जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनोें को बताई तो उनके होश उड़ गए। इसी बीच दरिंदा साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया। उसने जमकर गाली-गलौच करने के साथ ही पुलिस के पास जाने पर धमकी दी। सुबह पीड़ित किशोरी ने परिवार वालों संग थाने जाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed