{"_id":"5d49d8178ebc3e6cb713d1ca","slug":"fir-filed-after-four-months-in-gang-rape-kaushambi-news-ald251550285","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म में चार महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म में चार महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

कौशाम्बी इलाके की किशोरी को प्रयागराज ले जाकर की थी दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी इलाके की एक किशोरी से प्रयागराज में बंधक बनाकर दरिंदगी किए जाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। रिपोर्ट लिखने के बाद चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी का ननिहाल पड़ोसी गांव में है और वह नानी के यहां ही रहती है। किशोरी की मानें तो पड़ोसी युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। छह अप्रैल को प्रेमी ने विवाह करने की बात कहते हुए फोन करके उसके प्रयागराज बुलाया। वहां बलुआघाट स्थित एक कमरे में ले गया। उस कमरे में आरोपी के तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। चारों ने बंधक बनाकर दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। बाद में जानलेवा धमकी देकर दिल्ली ले गए। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित लड़की के मामा की मानें तो शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। सोमवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पिटाई का केस दर्ज कर लिया।