{"_id":"6a45773f1a6de24e5905910f","slug":"filth-and-waterlogging-girl-loses-her-life-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144000-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गंदगी और जलभराव...बच्ची की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गंदगी और जलभराव...बच्ची की गई जान
विज्ञापन
चायल कस्बा के वार्ड संख्या दो नईम मियां का पूरा मोहल्ले में फैली गंदगी। संवाद
चायल के वार्ड संख्या पांच स्थित नईम मियां का पूरा मोहल्ला में बुधवार को बुखार से पीड़ित दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंदगी और जलभराव से लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
कुलदीप पटेल की दो वर्षीय बेटी अनामिका चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसका स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे थे। बुधवार सुबह उसकी मौत के बाद मोहल्ले के अन्य लोग डरे हुए हैं। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
नईम मियां का पूरा मोहल्ला लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान है। स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों से जल निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने जमा रहता है।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति में भी दूषित पानी आने की शिकायत है। इससे लोगों में बुखार, खुजली और अन्य बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीण राम हित पाल, राम आसरे और संदीप पटेल ने कहा कि गंदगी और जलभराव की शिकायत कई बार की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।