फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fighting on a boat in the middle of Yamuna, the young man's head was broken

यमुना की बीच धारा में नाव पर मारपीट, युवक का सिर फोड़ा

Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fighting on a boat in the middle of Yamuna, the young man's head was broken
यमुना नदी में नाव पर हुई मारपीट में घायल राकेश कुमार - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के सेवढ़ा घाट पर शनिवार को यमुना की बीच धारा में नाव पर मारपीट हो गई। बीच बचाव कर रही युवक की पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं को भी पीटा गया। घटना में एक युवक का सिर फट गया। घायल युवक और उसके परिजनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे लेकर नाव पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के तियरा गांव निवासी राकेश कुमार मजदूर है। शुक्रवार को वह अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए नाव द्वारा प्रयागराज के अमिलिहन घाट गया था। दोपहर बाद वह नाव से ही परिवार के साथ लौट रहा था। रास्ते में यमुना की बीच धारा में राकेश का विवाद नाव पर बैठे कुछ युवकों से हो गया। बात बढ़ने पर दबंगों ने राकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे नाव पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

बीच बचाव कर रही राकेश की मां पार्वती, गर्भवती पत्नी रूपा और साढ़ू महेंद्र, सास विमला को भी दबंगो ने मारापीटा। घटना में राकेश का सिर फट गया। नाव के घाट पर पहुंचने पर गंभीर हालत में उसे तिलहापुर मोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यमुना नदी में नाव पर हुई मारपीट में घायल रूपा देवी

यमुना नदी में नाव पर हुई मारपीट में घायल रूपा देवी- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed