फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fed up with dowry harassment, newly married woman committed suicide by hanging herself

Kaushambi : दहेज उत्पीड़न से तंग होकर नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Mar 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 05:59 PM IST
सार

म्योहर गांव में रविवार शाम नवविवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से तंग होकर फांसी लगाई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Fed up with dowry harassment, newly married woman committed suicide by hanging herself
निरंजन देवी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

म्योहर गांव में रविवार शाम नवविवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से तंग होकर फांसी लगाई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

म्योहर गांव में रविवार की शाम चरण सरोज की पत्नी निरंजन देवी (19) ने घर के भीतर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया था। मृतका के पिता धर्मपाल निवासी घोसिया, थाना सरायआकिल ने बताया कि निरंजन देवी की शादी 22 नवंबर 2024 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही निरंजन देवी को ससुराल में पति चरण, सास कबुतरी, ससुर रामबीर व देवर करण द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।

विज्ञापन


बेटी ने जब इसकी जानकारी दी तो उसके ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उत्पीड़न से त्रस्त होकर निरंजन देवी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की मौत मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed