फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fearing arrest, a high school student hanged himself to death a case of rape of a teenager has been registere

Kaushambi : गिरफ्तारी के डर से हाईस्कूल के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, किशोरी से दुष्कर्म का दर्ज है मामला

Sun, 04 Jan 2026 01:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jan 2026 01:43 PM IST
सार

Kaushambi News : दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज होने पर गिरफ्तारी के भय से  हाईस्कूल के छात्र ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। उसके ऊपर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पश्चिम शरीर पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने गांव की किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर मां ने एफआईआर दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Fearing arrest, a high school student hanged himself to death a case of rape of a teenager has been registere
किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान। - फोटो : Social media

विस्तार

दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी हाईस्कूल के छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार की सुबह गांव के बाहर बाग में फंदे से उसका शव लटका मिला। किशोर की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की रात पश्चिम शरीरा थाने की पुलिस ने तीन बार दबिश दी थी। घटना से परिजनों में कोहराम है। सूचना पर पहुंचे सीओ कौशाम्बी जानेश्वर प्रसाद पांडेय ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पश्चिम शरीरा इलाके के एक गांव का रहने वाला किशोर तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा है। वह बाकरगंज स्थित एक इंटर कालेज में हाईस्कूूल का छात्र था। उसका एक दिव्यांग किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। शुक्रवार को दिव्यांग किशोरी के पेट में दर्द शुरू हो गया। उसकी मां ने जब जांच कराई तो वह गर्भवती थी। परिजनों के पूछताछ में किशोरी ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने शनिवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के हवाले से बताया कि उसकी बेटी हाथ व पैर से दिव्यांग है। आरोपी किशोर ने शादी का झांसा देकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी गर्भवती हुई तो उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी किशोर शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किशोर के परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात तीन बार पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। गिरफ्तारी के डर से किशोर शनिवार को तीन बजे दिन में घर से भाग निकला था। रविवार की सुबह गांव के बाहर स्थित महुुए की बाग में किशोर का शव फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को खबर दी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ जानेश्वर प्रसाद पांडेय, फोरेसिंक टीम व पश्चिमशरीरा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed