{"_id":"6962ab4f62de771105099dc0","slug":"fazullapur-beat-degree-college-padua-pratapur-by-84-runs-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134806-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फजुल्लापुर ने डिग्री कॉलेज पडुआ प्रतापुर को 84 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फजुल्लापुर ने डिग्री कॉलेज पडुआ प्रतापुर को 84 रन से हराया
Sun, 11 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
अनुज को मैन ऑफ द मैच का सम्मान देते नवनीत कुमार। स्रोत- खिलाड़ी
स्व. राधेश्याम और कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फजुल्लापुर की टीम मान्यवर कांशीराम और डिग्री कॉलेज पडुआ प्रतापुर शंकरगढ़ की टीम के बीच मुकाबला हुआ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फजुल्लापुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 224 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। अनुज की बल्लेबाजी के सामने विपक्षी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिग्री कॉलेज पडुआ प्रतापुर शंकरगढ़ की टीम 16 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 140 रन ही बना सकी। इस तरह फजुल्लापुर की टीम मान्यवर कांशीराम ने यह मुकाबला 84 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
मैच के बाद आयोजक टीम के नवनीत कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवबाबू सिंह समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।