{"_id":"6a270a65ab24b8cfeb00510c","slug":"father-dies-before-sons-wedding-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-142763-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेटे का सेहरा बंधने से पहले पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेटे का सेहरा बंधने से पहले पिता की मौत
विज्ञापन
कोसम इनाम गांव में शहनाई की धुन उस समय टूट गई, जब बरात पहुंचने से पहले हादसे में दूल्हे के पिता की जान चली गई। हालांकि, परिजनों की सहमति से शोकपूर्ण माहौल में विवाह की आवश्यक रस्में पूरी कर दुल्हन विदा कर दी गई।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव निवासी केशन लाल की पुत्री मोनी की शादी के लिए रविवार को करारी थाना क्षेत्र के रामपुर रक्सवारा गांव से बरात आई थी। गांव के बाहर स्थित गैस एजेंसी के पास बरात रुकी थी। बरातियों के स्वागत और द्वारचार की तैयारियां चल रही थीं। बैंडबाजा और डीजे भी मौके पर पहुंच चुका था। बराती वाहनों से उतरकर सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान बरात में शामिल चार पहिया वाहन ने दूल्हे दीपक के पिता मेड़ई (65) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही बरातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। शादी समारोह का माहौल अचानक गम में बदल गया। नाच-गाने की जगह विलाप शुरू हो गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को लेकर अपने गांव लौट गए। हालांकि, दोनों परिवारों की सहमति से दूल्हे और उसके तीन रिश्तेदारों ने रुक कर विवाह की रस्में पूरी कराईं और देर रात दुल्हन मोनी की विदाई कर दी गई। मामले में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।