फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers will be happy to supply vegetables

सब्जी की खेती से खुशहाल होंगे किसान

Sun, 28 Dec 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 28 Dec 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर।  वैज्ञानिक तरीके से सब्जी की खेती करके किसान खुद को खुशहाल बना सकते हैं। यह बातें रविवार को ओसा मंडी (मंझनपुर) में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ करते हुए सिराथू विधायक वाचस्पति ने कही। वहीं कृषि विशेषज्ञ और अफसरों ने भी अन्नदाताओं से धान, गेहूं से आगे बढ़कर सब्जी जैसी नकदी फसलों से जुड़ने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सब्जी की खेती के गुर भी बताए। साथ ही योजनाओं के लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग कौशाम्बी की ओर से नवीन मंडी ओसा (मंझनपुर) में दो दिवसीय किसान मेला आयोजित किया गया है। इसमें कृषि वैज्ञानिक अजय सिंह ने किसानों को जायद एवं खरीफ अभियान के तहत सब्जी की खेती की जानकारी दी। उन्होंने भिंडी, मिर्च, बैगन, टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी, कद्दू आदि सब्जियों की बुआई की नई तकनीकि और फसलों को विभिन्न रोगों से बचाने का तरीका बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने रजनीगंधा, गुलाब, अश्वगंधा आदि औषधि वाली फसलों की बुआई और अच्छे पैदावार का तरीका बताया। साथ ही फौव्वारा विधि से फसलों की सिंचाई की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार शर्मा ने आम, अमरूद, आंवला, नीबू, बेर, पपीता एवं केला आदि की बुआई, गुड़ाई और निराई का तरीका बताया।
विज्ञापन


 मुख्य विकास अधिकारी बीएन मिश्रा ने किसानों से फौव्वारा विधि से फसलों की सिंचाई करने और  पानी की बचत करने आह्वान किया। सीडीओ ने बताया कि पानी केवल पौधों की जड़ों में देने की जरूरत होती है। इसके लिए मेड़ और नाली बनाने की जरूरत नहीं होती है। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने किसानों से उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिराथू विधायक वाचस्पति ने कहा कि दोआबा के किसान सब्जी और फलों की तकनीकी खेती करके आर्थिक मजबूती प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि सपा सरकार द्वारा किसानों के फायदे के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने अन्नदाताओं से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव ने अतिथियों और किसानों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला सूचनाधिकारी जेएन यादव, सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय, कृषि उपनिदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, मिशन प्रभारी मेवालाल वर्मा, जब्बार असगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed