फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers demonstrated regarding the construction of cowshed

Kaushambi News: गोशाला निर्माण को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated regarding the construction of cowshed
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान यूनियन के पदा​धिकारी। स्रोत- संगठन
स्वास्थ्य केंद्र, तालाब भूमि और गोशाला निर्माण को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंझनपुर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि नगर पंचायत चरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक माह से कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। पहले डॉ. वीके मिश्रा का तबादला हुआ और बाद में डॉ. गुलाम अली की ड्यूटी लगने के दो दिन बाद ही उन्हें जेल ड्यूटी भेज दिया गया। इससे स्थानीय मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने चायल तहसील के जलालपुर शाना गांव में गुड़िया तालाब की भूमि पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण पर भी विरोध जताया। इसी तरह सिराथू तहसील के बिदनपुर काकोढ़ा गांव में पिछले तीन वर्षों से लंबित गोशाला निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लावारिस पशुओं के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। एडीएम प्रबुद्ध सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है कि संबंधित विभागों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट ने समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नगर की समस्याओं का ज्ञापन ईओ को सौंपा। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि वार्ड 10 मंगल पांडेय नगर में लोगों के आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। कासिया पूर्व में नगर पालिका ने नाली पाटकर सड़क बना दिया है। इसकी जानकारी एसडीएम चायल को पहले ही बताया गया था। उन्होंने बताया कि समस्याओं का ज्ञापन ईओ रामसिंह को सौंपा इस मौके पर बच्चा लाल, डाॅ. एमके दुबे, सुधीर कुमार, विजय सिंह और शाहिद आदि किसान मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत- संगठन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed