फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer's death due to lightning strike, two scorched

बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, दो झुलसे

Wed, 17 Jun 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to lightning strike, two scorched
बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से बंधवा रजबर निवासी एक किसान की मौत हो गई। जबकि दो अन्य झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

बंधवा रजबर निवासी मतेंद्र कुमार पुत्र रामसुमेर लोधी (40) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार दोपहर वह खेतों की ओर गया था। तभी बारिश होने लगी। लिहाजा भीगने से बचने के लिए मतेंद्र एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इस दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से मतेंद्र झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इसी गांव के ही झल्लू पुत्र नन्हा व सर्वेश पुत्र सीताराम भी झुलस गए हैं। इनको संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। किसान की मौत के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed