फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer loan

तीन हजार किसानों का 53 करोड़ कर्ज माफ

Mon, 04 Sep 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 04 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
farmer loan
crime
बैंकों से लोन लेने वाले तीन हजार किसानों का 53 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया है। पहले चरण 33 हजार किसानों में से तीन हजार किसानों का चयन किया गया है। इनकी सूची जारी कर दी गई है। इसी हफ्ते इनको प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का लेखपालों ने सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीजेपी सरकार ने वादा किया था सरकार बनने पर वह किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके तहत जिले के 33 हजार किसानों का चयन किया गया। पहले चरण में तीन हजार किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों पर 53 करोड़ 46 लाख रुपया का कर्ज था। तीन हजार किसानों का कर्ज माफ करने के बाद सरकार ने सूची जारी कर दी है। यह सूची तहसीलवार जारी की गई है। तहसील प्रशासन को सूची मिल चुकी है। अब लेखपाल सूची में शामिल किसानों का सत्यापन कर रहे हैं। पहली सूची में शामिल होने वाल किसानों को जैसे ही इसका पता चला, उनकी बांछें खिल गईं। कर्ज माफ होने से किसान गदगद हैं। वह सरकार के इस फैसले से बहुत खुश हैं। इनमें तमाम ऐसे किसान हैं, जिनको अबकी बार आलू की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। आलू बोने वाले किसानों का कहना है कि सरकार ने कर्ज माफ करके उनको बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


मांगा जा रहा आधार कार्ड व हलफनामा
कर्जमाफी के दायरे में आए किसानों का सत्यापन लेखपाल कर रहे हैं। वह घर-घर जाकर तस्दीक कर रहे हैं कि किसान संबंधित गांव का रहने वाला है या नहीं। इसके अलावा किसानों का आधारकार्ड मांगा जा रहा है, साथ ही एक हलफनामा भी लिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed