फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   extortion in pradhanpantri awas yojna

पीएम आवास के नाम पर डूडा के लोगों ने मचाई लूट-संजय

Fri, 13 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
extortion in pradhanpantri awas yojna
extortion in pradhanpantri awas yojna - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा होने के बाद चायल विधायक संजय गुप्ता ने डूडा के जिम्मेदारों पर बड़ा सवालिया निशान लगाया है। डूडा के सर्वेयरों पर गुरुवार की शाम रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब विधायक ने तमाम सवाल दागे।
विज्ञापन

विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पूरे जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के नाम पर डूडा के सर्वेयर वसूली कर रहे हैं। जीओ टैगिंग की फाइल सर्वेयर के पास रहती है तो वह दलालों तक पहुंची कैसे? आज भरवारी में मजिस्ट्रेट के सामने गरीब रमहिलाओं ने वसूली की बात अपने बयान में कही है। विधायक का कहना है कि दो महीने पहले उन्होंने पीओ डूडा सुधाकांत को बुलाकर एक ऑडियो दिया, जिसमें वसूली की बात थी, लेकिन उन्होंने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब डूडा के सर्वेयरों पर रिपोर्ट दर्ज हुई तो उन्होंने कुछ दलालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

विधायक ने सवाल किया कि आखिर दलाल को सूची या आवास आवंटित करने का पावर दिया किसने। अगर यह मामला पहले ही जानकारी में था, तो रिपोर्ट क्यों नहीं लिखाई गई। विधायक ने कहा कि आज गरीब लोग अपने जेवर या जरूरी समान बेंचकर इनके सर्वेयरों को रिश्वत दे रहे हैं। इन्हें संरक्षण दिया किसने। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मची लूट-खसोट का मामला वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेगें। इसमें जो भी अफसर दोषी मिलेगा वह किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि जिन लोगों को भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है वह पार्टी के सदस्य भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed