फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Extends the killer disease in chickens

मुर्गियों में फैली जानलेवा बीमारी

Sun, 22 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Extends the killer disease in chickens
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी में इन दिनों मुर्गियों में जानलेवा संक्रामक बीमारी फैल गई है। इससे मंझनपुर कस्बे में ही तीन दिन के भीतर 162 मुर्गियों की मौत हो गई है। वहीं सैकड़ों मुर्गियां अब भी बीमार पड़ी हुई हैं। मुर्गियों की मौत से मुर्गी पालक और कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने बीमार मुर्गियों की जांच की। सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय ने बताया कि सभी मुर्गियां व्यापारियों की ही मरी हैं। सफाई की अनदेखी से संक्रमण से इन मुर्गियों की मौत हुई है।
विज्ञापन


मंझनपुर कस्बे के रहने वाले मोहम्मद रईस, आसिफ और मोहम्मद चांद आदि मुर्गी बेचने के धंधेबाज हैं। इन दुकानदारों ने बताया कि अचानक उनकी मुर्गियों में संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं। इससे लगातार मुर्गियों की मौत हो रही है। मोहम्मद रईस ने बताया कि तीन दिन के भीतर उसकी 85 मुर्गियों मर चुकी हैं। इसी तरह से आसिफ की 52 और मोहम्मद चांद की 25 मुर्गियों की तीन दिन के अंदर मौत हुई है।
विज्ञापन


इसी तरह से अन्य मुर्गी व्यापारियों के भी मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो रही है। लगातर मुर्गियों की हो रही मौत से व्यापारियों के होश उड़े हुए हैं। रविवार को इन धंधेबाजों ने मामले की जानकारी पशु चिकित्सालय मंझनपुर और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. एसपी पांडेय को दी। सीवीओ ने बताया कि डॉक्टरों की टीम भेजकर बीमार मुर्गियों की जांच कराई गई है। सीवीओ ने बताया कि मुर्गी बेचने वाले दुकानदार गंदगी के बीच अपनी दुकानें रखे हुए हैं। जहां सफाई आदि पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गंदगी के कारण मुर्गियां बीमार हुई हैं और उनकी मौतें हुई हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों को दुकान के आसपास जहां भी मुर्गियां रखी जाती हैं। सफाई का ध्यान रखने और बीमार मुर्गियों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी है। साथ ही कहा कि गंदगी भरे स्थानों से दुकानों को हटाने की कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र भी लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed