{"_id":"5eb059bc8ebc3e906c6eebb5","slug":"explosion-in-firecracker-factory-in-bharwari-three-women-workers-died-kaushambi-news-ald274903499","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी में पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन महिला श्रमिकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी में पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन महिला श्रमिकों की मौत
विज्ञापन
Explosion in firecracker factory in Bharwari, three women workers died
- फोटो : KAUSHAMBI
पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन महिला श्रमिकों की मौत
भरवारी पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह हुई दिल दहला देने वाली घटना
-घनी आबादी के बीच संचालित किया जा रहा था मौत का कारखाना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी (कौशाम्बी)। भरवारी पुलिस चौकी के नजदीक संचालित की जा रही पटाखा फैक्टरी में सोमवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर फटने से धमाका हो गया। जिससे मकान के पिछले हिस्से की छत तथा दीवारें ढह गईं, फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में तीन महिला श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने फैक्टरी संचालक के तीन गोदामों को सील कर दिया है। संचालक सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
भरवारी निवासी हैदर अली पुत्र सफी अहमद स्थानीय पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर अपने घर में ही घनी आबादी के बीच मौत का कारखाना चला रहा था। हादसे में कस्बे की ही रहने वाली गीता (18) पुत्री रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। राधिका (25) पत्नी रामकुमार व पुष्पा (15) पुत्री राजकुमार ने एसआरएन चिकित्सालय प्रयागराज में दम तोड़ दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चायल ज्योति मौर्य, सीओ सिराथू रामवीर सिंह जिलेभर की फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भरवारी निवासी ये सभी फैक्टरी में मजदूरी करती थीं। मामले में मृतका गीता के भाई श्यामबाबू की तहरीर पर फैक्टरी संचालक सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
बारूद से निकली चिंगारी से सिलिंडर में हुआ विस्फोट
लॉकडाउन के चलते बंद कारखाने में सोमवार सुबह काफी दिनों बाद पटाखे का निर्माण शुरू किया था। इसी दौरान लोहे का बड़ा सा रॉड बारूद के ढेर पर गिर गया। इससे निकली चिंगारी से पास रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
----
इनका कहना है
पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से तीन महिला मजदूरों की जान गई है। एफआईआर दर्ज कर दोषियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। फैक्ट्री संचालक के सभी गोदामों को सील कर दिया गया है। -अभिनंदन, एसपी