फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Every party worker is ready to serve the country: Pandey

पार्टी का हर एक कार्यकर्ता देश की सेवा के लिए तत्पर : पांडेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Every party worker is ready to serve the country: Pandey
पार्टी की स्थापना दिवस पर बोलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय। स्रोत : पार्टी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस पर रविवार को कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही पार्टी के योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं है। यह भारत की वह जीवन रेखा है जो देश की आजादी से लेकर आज भी लोगों के हित के लिए काम कर रही है। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता देश की सेवा के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जो पहल कांग्रेस ने की थी। उसपर ही आज देश आगे बढ़ रहा है। पार्टी की सोच व विचारों पर ही आने वाले दलों ने काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण तक कांग्रेस ने देश को दिशा देने का काम किया है।
विज्ञापन

जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी। वरिष्ठ नेता गुलजारी लाल केसरवानी ने बताया कि 1885 में बंबई (अब मुंबई) में देशभर से 72 प्रतिनिधियों की बैठक के साथ कांग्रेस की स्थापना हुई थी। जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका के साथ संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कौशलेश द्विवेदी, मोहम्मद अकरम, राम सूरत रैदास, जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला, शशि मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद, कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed