फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Even after two and a half months of selection, the BDO is suppressing the file.

Kaushambi News: चयन के ढाई माह बाद भी बीडीओ दबाए हैं पत्रावली

Fri, 28 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 28 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Even after two and a half months of selection, the BDO is suppressing the file.
गांव की खुली बैठक में कोटे की दुकान चयन को लेकर प्रस्ताव तैयार करते अ​धिकारी। फाइल फोटो
कनैली। कौशाम्बी ब्लॉक के अवाना आलमपुर गांव में कोटे की दुकान के चयन को करीब ढाई माह बीत जाने के बाद भी बीडीओ ने पत्रावली पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसी कारण चयन प्रक्रिया पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है। गांव के लोगों को आज भी ढाई किलोमीटर दूर भटवरिया गांव से राशन लाना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर अपनी समस्या बताई और पारित प्रस्ताव के आधार पर चयन प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन

अवाना आलमपुर गांव में कोटे की दुकान लगभग तीन माह पहले निलंबित कर दी गई थी। ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने दुकान को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

कोटेदार द्वारा उचित जवाब न देने पर दुकान निरस्त कर दी गई और नई दुकान के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए अधिकारियों की तीन बार अलग-अलग टीमें गांव में पहुंचीं। पहली बार नायब तहसीलदार मधु जैन के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया कराई गई, लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय ने दूसरी टीम को जिम्मेदारी दी। चार सितंबर को अधिकारियों ने दूसरी बार चयन बैठक की। बैठक में पहले स्वयं सहायता समूह को दुकान देने का प्रस्ताव हुआ, लेकिन मानक पूरे न होने पर आम लोगों में से चयन पर सहमति बनी। बैठक में राधा देवी पत्नी राम भवन का नाम का चयन किया गया।
चयन टीम में शामिल सहायक विकास अधिकारी, एडीओ आईएसबी व पंचायत सचिव ने सहमति बनाते हुए पत्रावली बीडीओ कौशाम्बी को भेज दी। अब ढाई माह बीत चुके हैं। लेकिन, बीडीओ ने पत्रावली पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इससे चयन प्रक्रिया अधर में है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर चयन प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।


-- गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए अधिकारियों ने बैठक की थी, लेकिन ढाई माह से नई दुकान आवंटन नहीं हुआ। गांव के लोग परेशान हैं। -राम भवन, ग्रामीण



-- दो से ढाई किलोमीटर दूर जाकर राशन लाना बहुत कठिन होता है। पहले गांव में दुकान थी, समय से राशन मिल जाता था। अब आने-जाने में ही पूरा दिन लग जाता है। -शारदा प्रसाद, ग्रामीण



- कोटे की दुकान के चयन में स्वयं सहायता समूह को नहीं, बल्कि समूह के एक सदस्य को प्राथमिकता दी गई है। इस कारण पत्रावली लंबित है। जल्द निर्णय लिया जाएगा। - मनोज कुमार वर्मा, प्रभारी बीडीओ, कौशाम्बी

गांव की खुली बैठक में कोटे की दुकान चयन को लेकर प्रस्ताव तैयार करते अधिकारी। फाइल फोटो

गांव की खुली बैठक में कोटे की दुकान चयन को लेकर प्रस्ताव तैयार करते अधिकारी। फाइल फोटो

गांव की खुली बैठक में कोटे की दुकान चयन को लेकर प्रस्ताव तैयार करते अधिकारी। फाइल फोटो

गांव की खुली बैठक में कोटे की दुकान चयन को लेकर प्रस्ताव तैयार करते अधिकारी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed