फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   electric pole and transfarmers are not changed

नहीं बदल रहे जले ट्रांसफार्मर और टूटे खंभे

Wed, 09 Jan 2019 12:19 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 09 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। आठ महीने पहले आए आंधी-तूफान में विद्युत उपकेंद्र के पश्चिमशरीरा और भरसवां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली के खंभे उखड़कर टूट गए थे। कई गांव के ट्रांसफार्मर भी फुंक गए थे। आरोप है कि गारंटी के बावजूद कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार खंभे और ट्रांसफार्मर नहीं लगा रहे हैं। इसके चलते प्रभावित गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। एसडीओ ने जल्द से जल्द पोल और ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


  पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत कार्यदायी संस्था मेसर्स विश्वनाथ प्रोजेक्ट लिमिटेड हैदराबाद ने जिले के विभिन्न गांवों में विद्युतीकरण का काम कराया था। गारंटी के दौरान ही 24 मई 2018 को आंधी-तूफान आ गया। इसके चलते पश्चिमशरीरा/भरसवां उपकेंद्र के बरैसा व पुनवार गांव में तीन-तीन, पश्चिमशरीरा में चार तथा बरुआ में दो पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा टेंवा, कुंआडीह तथा पूरबशरीरा में स्थापित 25-25 केवीए के छह ट्रांसफार्मर फुंक गए। इसी के बाद से संबंधित गावों की बस्तियाें की बत्ती गुल हो गई। तब से कई मर्तबा अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद मौर्या ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से मौखिक तौर पर ट्रांसफार्मर और खंभे बदलने के लिए कहा। पर, कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। अब एसडीओ सदर ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed