{"_id":"613fa65b8ebc3ef16477e57e","slug":"elderly-who-went-to-fish-died-by-drowning-in-the-pond-chaos-kaushambi-news-ald3156939107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने गए बुजुर्ग की तलाब में डूबकर मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने गए बुजुर्ग की तलाब में डूबकर मौत, कोहराम
Tue, 14 Sep 2021 03:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 03:21 PM IST
सार
रामपुर धमावां का मजरा लोहारन के पूरा निवासी परिवारी लाल (46) गांव में स्थित अस्थाई गोशाला में बेसहारा मवेशियों की देखरेख का काम करता था।
विज्ञापन
Elderly who went to fish died by drowning in the pond, chaos
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह घर से मछली मारने के लिए गया था। दोपहर बाद लोगों ने उसकी लाश पानी में उतराती देखी तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामपुर धमावां का मजरा लोहारन के पूरा निवासी परिवारी लाल (46) गांव में स्थित अस्थाई गोशाला में बेसहारा मवेशियों की देखरेख का काम करता था। परिवारी लाल सोमवार की दोपहर गांव के बाहर स्थित एक तालाब में साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था। साथियों के मुताबिक वह कटिया लेकर तालाब के अंदर चला गया। इस दौरान पैर फिसलने के कारण लग डूबने लगा।
साथ रहे लोगों ने गांव में जाकर शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। जब तक परिवारी लाल को बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सिराथू विनोद मौर्या ने शव बाहर निकलवाया। लाश का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।