{"_id":"67cb56943e51d897250a3c99","slug":"eight-players-got-success-in-state-trials-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-122791-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्टेट ट्रायल में आठ खिलाड़ियों को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्टेट ट्रायल में आठ खिलाड़ियों को मिली सफलता
Sat, 08 Mar 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना से प्रशिक्षण ले रहे 13 खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स हाॅस्टल के लिए चयन ट्रायल हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वाराणसी में आयोजित दो दिनों की इस चयन ट्रायल प्रतियोगिता के पहले दिन तीन और अंतिम दिन पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ।
खेलो इंडिया के कोच संदीप कुमार ने बताया कि पहले दिन बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। इसमें अभिषेक व सत्येंद्र को सफलता मिली है। शुक्रवार को माया, अनुष्का, सुषमा, संजना, अनीता, खुशबू, रचना व सुनीता ने प्रतिभाग किया। इसमें माया, अनुष्का, संजना, खुशबू व अनीता को सफलता हासिल की। इनका अभी 40 दिनों का कैंप लगेगा। इसके बाद हॉस्टल चयन की अंतिम सूची जारी होगी।