फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eight people injured in two-party strikes in Dasharathpur village

दशरथपुर गांव में दो पक्षों में चलीं लाठियां, आठ लोग घायल

Sun, 28 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in two-party strikes in Dasharathpur village
Eight people injured in two-party strikes in Dasharathpur village - फोटो : KAUSHAMBI
दशरथपुर गांव में दो पक्षों में चलीं लाठियां, आठ लोग घायल
विज्ञापन

खेत में बकरी चले जाने को लेकर हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। कोतवाली के दशरथपुर गांव में शनिवार को खेत में बकरी चले जाने को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर लाठियां चली। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से आठ लोग लहुलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया गया है।

करारी कोतवाली के दशरथपुर सचवारा गांव के पवन कुमार यादव ने बकरी पाल रखी है। शुक्रवार को उसकी बकरी चरते-चरते सर्वकजीत के खेत में चली गई। शाम को सर्वजीत इसका उलाहना लेकर पवन के घर पहुंचा। यहां सर्वजीत और पवन के बीच तीखी बहस हो गई। गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। हंगामा होता देख ग्रामीणों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। मारपीट की घटना में एक पक्ष से सर्वजीत उसका बेटा शैलेंद्र, बेटी पूनम व रामबाबू पुत्र बांके लाल और दूसरे पक्ष से इंद्रजीत पुत्र सुंदरलाल उसकी मां खुदानी देवी, बेटी पुष्पा देवी व भाई संतोष कुमार लहुलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरके शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। दोनों की तरफ से चार-चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed