{"_id":"5c324e20bdec2257022f9e02","slug":"educators-done-intellectual-purification-yagna-for-old-pension-restoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को शिक्षकों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। डायट परिसर में हवन-पूजन किया। यज्ञ में यजमान बने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरजेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। पर, सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है। ऐसे में उनका संगठन सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर जय प्रकाश गुप्ता, सत्यदेव यादव, सबल सिंह यादव, रामखेलावन, अजय सिंह, नीरज मिश्र, यतींद्र मिश्र, कंसराज, संतोष कुमार, दिनेश चंद्र, सुरेश चंद्र, राकेश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, डॉ राजकुमार, रामगनेश मौर्य, चंद्रभवन, शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन