{"_id":"54580da76e555dc3dd301615b3244d7d","slug":"education-is-the-stage-of-success-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही मिलता है सफलता का मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही मिलता है सफलता का मुकाम
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
चरवा। शिक्षा से ही सफलता मिलती है। ऊंचे से ऊंचा पद हासिल किया जा सकता है। यह बातें सोमवार को केंद्रीय विद्यालय मनौरी में आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान एवं गणित पर्यावरण कार्यशाला में वायु सेना के एयर कमांडर एम बालादित्य ने कही। इस दौरान प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान, गणित और पर्यावरण की जानकारी दी। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से आयोजन को यादगार बनाया।
केंद्रीय विद्यालय मनौरी में कार्यशाला की शुरुआत स्मिता पांडेय, रागिनी मिश्रा आदि ने सरस्वती वंदना से की। वहीं दिव्या सिंह, शैफाली दूबे, श्वेता मिश्रा, अनामिका त्रिपाठी, अनुराधा केसरवानी, अराधना मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, संजय कुशवाहा, विवेक पांडेय, अमित सिंह आदि-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मनमोह लिया। इससे पहले विशेषज्ञों ने बच्चों को पर्यावरण, गणित, विज्ञान शिक्षा, ऊर्जा के स्रोत आदि की विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी का तरीका भी बताया गया।
बच्चों से सवाल-जवाब भी किए गए। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे एयर कमांडर एम बालादित्य ने छात्र-छात्राओं को मेहनत की पढ़ाई करने की सीख दी। कहाकि शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव है। लगन से पढ़कर ही ऊंचे से ऊंचा पद हासिल किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि उपायुक्त पीवी साईं रंगाराव ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य सामने रखकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। प्राचार्य आरडी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय वाराणसी का नेतृत्व ऊषा बालादित्य ने किया। इस मौके डॉ. पूर्णिमा पांडेय, मनोज कुमार, राजेश कुमार, अशोक सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।