{"_id":"62b0c12c6c5fab179c36b349","slug":"e-rickshaw-rider-dies-due-to-uncontrollable-vehicle-collision-driver-critical-kaushambi-news-ald3355894153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार यात्री की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार यात्री की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के टेवां के समीप सोमवार सुबह चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक यात्री की मौत हो गई। घटना में दिव्यांग रिक्शा चालक को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली के छोगरियन का पुरवा निवासी शिवबाबू ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को वह मंझनपुर से सवारी लेकर सरसवां की तरफ जा रहा था। जैसे ही शिवबाबू एसबीआई टेवां के समीप पहुंचा तभी पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा पलट गया और चालक शिवबाबू सहित रिक्शा में बैठे उदिहिन बुजुर्ग निवासी लल्लू लोधी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने लल्लू को मृत घोषित कर दिया। शिवबाबू की हालत नाजुक बनी हुई है। टेवां चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने लल्लू के घरवालों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।